फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सलूणी में मोबाइल सिग्नल ठप, उपभोक्ता परेशान

सलूणी में मोबाइल सिग्नल ठप, उपभोक्ता परेशान

Sat, 10 Feb 2018 10:39 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
सलूणी में मोबाइल सिग्नल ठप, उपभोक्ता परेशान
Mobile user - फोटो : demo pics

तेलका (चंबा)। सलूणी की तीन पंचायतों के लोगों को मोबाइल सिग्नल न होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार सिग्नल न होने की वजह से बात करते समय बीच में ही कॉल कट जाता है। उन्होंने सरकार से क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार बाड़का पंचायत के सेरु, गड्डण, भैड़ोई, मटूण, चिरोटी, पधरोटु और भजोत्रा पंचायत के कुट्टा, भोता, सिरोटी गांव में मोबाइल सिग्नल कम रहता है। इस कारण लोगों को बात करने में परेशानी आती है। वहीं पहाड़ी के दूसरी तरफ भजोत्रा व नड्डल पंचायतों के हला, दिभाला, खड़कोटा, मौण, सगोटी, गतका, वेलणू, ख्लोह, डिन, पंजोगा, जुतराण, थल्ला, दूरीवण, कियाणी, कुंडा घ्घ्घ्घ् खल आदि गांवों की लगभग दो हजार से अधिक की आबादी को जेएंडके की सिमों पर निर्भर रहना पड़ता है। लोगों के अनुसार यहां पर निजी कंपनियों और बीएसएनएल का मोबाइल सिग्नल न के बराबर है। ऐसे में यहां के लोगों को अपनों से बात करने के लिए पहाड़ी के ऊपर जाना पड़ता है। ऐसे में लोगों ने कैंथ गला में मोबाइल टावर लगाने की मांग की है। नेक राम, नानक चंद, तारु राम, कमलू राम, तिलक राज, चतरो राम, देवो राम, अजीत कुमार, शिव राम, संजीव कुमार, नकेश कुमार, पृथ्वी सिंह, रमेश कुमार, खरातो राम, भीलो राम, नैणो देवी, सुनीती देवी, अंजू देवी, रत्नो देवी, चूहड़ी देवी और नीचणू ने सरकार और विभाग से मांग की है कि कैंथ गला में मोबाइल टावर लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed