{"_id":"5a4fa58b4f1c1b35198b4f7e","slug":"111515169163-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जडेरा व सिल्लाघ्राट के दर्जन् भर गांवों को सड़क सुविधा का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जडेरा व सिल्लाघ्राट के दर्जन् भर गांवों को सड़क सुविधा का इंतजार
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत जडेरा और सिल्लाघ्राट के एक दर्जन गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर वे कई बार प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक जडेरा पंचायत के गांव करोरी, थल्ला, धार, मुहाल, पदरी, जबकि सिल्लाघ्राट पंचायत के ऑयल, केल, टिकरी, सनौथा और बदोथा के लिए सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। इन दो पंचायतों के दर्जन भर गांवों में करीब पांच हजार आबादी है। गांवों के बाशिंदों को सड़क तक पहुंचने के लिए रोजाना आठ से लेकर दस किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों हंस राज, बख्शी राम, चूहड़ू राम, दलीप कुमार, अक्षय कुमार, अशोक कुमार, चतरो राम, सुभाष कुमार, उत्तम चंद, अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार, चमन लाल, रोशन लाल, बलदेव सिंह आदि ने बताया कि सड़क न होने से सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में आती है। मरीजों को पालकी में उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है। उसके बाद एंबुलेंस या निजी वाहन के माध्यम से अस्पताल जाना पड़ रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों को गृह निर्माण सामग्री इत्यादि पीठ पर लादकर अपने घरों तक पहुुंचानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे वे कई बार नेताओं और विभागीय अफसरों से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक कोरे आश्वासनों के सिवा उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ है। चुनावों के वक्त में नेतागण उन्हें सड़क सुविधा से जोड़ने का वादा करते हैं लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद सड़क निर्माण का वादा भूल जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द दो पंचायतों के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।