{"_id":"5a2bea774f1c1b8d698c0a7b","slug":"111512827511-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में युवाओं को मिलेगा सेना में भर्ती का मौका, 12 फरवरी को रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में युवाओं को मिलेगा सेना में भर्ती का मौका, 12 फरवरी को रैली
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा और कांगड़ा जिले के युवाओं के लिए नए वर्ष में सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका मिल रहा है। सेना चौधरी सरवण कुमार कृषि विवि पालमपुर में 12 से 21 फरवरी 2018 तक सोल्जर सामान्य ड्यूटी और सोल्जर क्लर्क/एसकेडी पदों के लिए खुली भर्ती का आयोजन करेगी। इसके लिए युवा 14 दिसंबर से 27 जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया 12 से 21 फरवरी तक चलेगी। 27 जनवरी, 2018 के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने वाले अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के दिन युवकों को मूल प्रमाण पत्रों को साथ लाना अनिवार्य हैं। अधूरे प्रमाण पत्रों वाले युवाओं को भर्ती रैली में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु साढ़े 17 वर्ष से लेकर 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर युवा अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 27 जनवरी 2018 के बाद अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किए जाएंगे जबकि एडमिट कार्ड प्रिंट करना है। एडमिट कार्ड ए-4 साइज पेपर पर ब्लैक एंड व्हाइट पेपर पर प्रिंट होना चाहिए। इस पर उम्मीदवार की रंगीन फोटो लगेगी।
यह रहेगी आयु सीमा और शारीरिक मापदंड
सोल्जर सामान्य ड्यूटी पद के लिए आयु सीमा साढ़े 17 वर्ष से लेकर 21 वर्ष होनी चाहिए। सोल्जर क्लर्क/एसकेटी पद के लिए आयु सीमा साढ़े 17 वर्ष से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। जबकि सेना भर्त्ती के लिए उम्मीदवार की ऊंचाई सोल्जर सामान्य ड्यूटी के लिए 163 सेमी और सोल्जर क्लर्क/एसकेटी के लिए 172 सेंटीमीटर होना आवश्यक हैं। सोल्जर सामान्य ड्यूटी (गोरखा) उम्मीदवार की ऊंचाई 157 सेंटीमीटर आवश्यक है। सभी वर्गों के उम्मीदवारों का वजन कम से कम 48 किलोग्राम, सीना 77 सेंटीमीटर एवं फुलाव 5 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। वहीं सोल्जर सामान्य ड्यूटी के उम्मीदवार मैट्रिक में 45 प्रतिशत अंक जबकि प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।जमा दो या उससे अधिक योग्यता रहने पर प्रतिशत लागू नहीं होगी। उम्मीदवार दसवीं में ग्रेड प्रणाली अनुसार उत्तीर्ण हुआ है तो उसे सभी विषयों में कम से कम डी ग्रेड और सभी विषयों के कुल योग में सी-2 या 4.75 प्वाइंट होना अनिवार्य है। सोल्जर सामान्य ड्यूटी (गोरखा) पद के लिए युवा मैट्रिक सामान्य पास होने चाहिए। तो वहीं, सोल्जर क्लर्क/एसकेटी के लिए जमा दो कक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण और प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। साथ ही दसवीं या जमा दो कक्षा में अंग्रेजी और गणित/अकाउंटेंसी/बुककिपिंग विषयों को उत्तीर्ण किया होना चाहिए। सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक कर्नल जयकरण सिंह ने बताया कि पालमपुर चौधरी श्रवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 12 फरवरी से 21 फरवरी तक सोल्जर सामान्य ड्यूटी और सोल्जर क्लर्क/एसकेडी पदों के लिए सेना की खुली भर्त्ती होगी। जिले के युवा इस खुली भर्त्ती में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।