{"_id":"5a2abeb64f1c1b7a548c1c7d","slug":"111512750774-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा मेडिकल कॉलेज में दूरबीन से होंगे पित्ते की पत्थरी के ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा मेडिकल कॉलेज में दूरबीन से होंगे पित्ते की पत्थरी के ऑपरेशन
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में अब दूरबीन से पित्ते की पत्थरी के ऑपरेशन होंगे। इसके लिए सर्जन सहित ओटीए व स्टाफ नर्स को शिमला में सात दिनों की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। चंबा में यह सुविधा पहली बार शुरू होने जा रही है।
इससे पहले मरीजों को दूरबीन से पित्ते की पत्थरी का उपचार करवाने के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज या निजी अस्पताल में जाना पड़ता था। लेकिन, अब चंबा मेडिकल कॉलेज में दूरबीन से पित्ते की पत्थरी सहित अन्य ऑपरेशन होंगे। इस सुविधा को शुरू करने के लिए मेडिकल कॉलेज में आधुनिक उपकरणों की सुविधा वाले दो नए ऑपरेेशन थियेटर तैयार किए गए हैं। इसके अलावा हड्डी रोग के ऑपरेशन चंबा मेडिकल कॉलेज में ही होंगे। वीरवार को ऑपरेशन थियेटर का प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी की अध्यक्षता में टीम ने निरीक्षण किया।
दो नए ऑपरेशन थियेटरों के बनने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज में अब पांच ऑपरेशन थियेटर हो गए हैं। इससे इमरजेंसी में मरीजों को तुरंत ऑपरेशन की सुविधा मिलेेगी। साथ ही ऑपरेशन के लिए मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में जल्द ही दूरबीन से पित्ते की पत्थरी के ऑपरेशन किए जाएंगे। इसको लेकर सर्जन सहित अन्य स्टाफ को आईजीएमसी शिमला में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। नए ऑपरेशन थियेटर बनकर तैयार हैं।