फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मूलभूत सुविधाएं न मिलने से बिफरे भोटन पंचायत के बाशिंदे

मूलभूत सुविधाएं न मिलने से बिफरे भोटन पंचायत के बाशिंदे

Thu, 09 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाएं न मिलने से बिफरे भोटन पंचायत के बाशिंदे
demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी(चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भटियात की ग्राम पंचायत भोटन के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। इस वजह से क्षेत्र में पांच घंटे तक एक भी वोट नहीं डाला गया था। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं नहीं है। इस वजह से वह मतदान नहीं करेंगे। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी के मनाने के बाद ग्रामीण वोट डालने के लिए तैयार हुए। इसकी सूचना तहसीलदार डलहौजी को मिली। तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद करीबन पांच घंटों के बाद पोलिंग स्टेशन में मतदान प्रक्रिया आरंभ हो पाई। चुनावी दिनों में लोगों के साथ किए गए वायदों को पूरा न करना नेताओं को विधानसभा चुनाव में भुगतने को मिल रहा है। यहां 182 मतदाता पंचायत का विकास न करवाने से नाखुश थे। मतदाताओं का तर्क है कि पंचायत में विकास के नाम पर ग्रामीणों को आज तलक मात्र आश्वासन ही आश्वासन मिले हैं। इसके चलते विस चुनावों में वे मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने चुनावों का बहिष्कार करने की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी और स्थानीय प्रशासन को मिली। इसके बाद तहसीलदार डलहौजी बलदेव ने मौके पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लेने के बाद ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद करीब पांच घंटे बाद कहीं जाकर पोलिंग बूथ पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो पाई।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि भोटन में ग्रामीणों ने चुनावों का बहिष्कार किया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया और दोपहर एक बजे संबंधित पोलिंग बूथ पर मतदान आरंभ करवाया गया। भोटन पोलिंग बूथ में कटोरी बंगला से 18 किलोमीटर, दुखनयारी से आठ किलोमीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों को आज भी पैदल ही घरों तक पहुंचना पड़ता है। यहां पर कुल मतदाता 182 है, जिसमें 103 पुरुष और 79 महिला मतदाता शामिल है। हर मर्तबा नेताओं द्वारा उन्हें आश्वासन ही मिलते रहते है। इस कारण लोगों ने चुनावों का बहिष्कार किया था। लेकिन, निर्वाचन अधिकारी के समझाने के पश्चात भी मात्र चार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed