फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   105 voters voted from home in Bharmour: Kulbir Singh Rana

भरमौर में 105 मतदाताओं ने घर से किया मतदान : कुलबीर सिंह राणा

Fri, 24 May 2024 07:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
105 voters voted from home in Bharmour: Kulbir Singh Rana
भरमौर (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 21 व 22 मई को 17 दिव्यांग और 85 वर्ष व इससे अधिक आयु के 83 मतदाताओं ने अपने घर द्वार पर ही मतदान सुविधा का लाभ दिया है। जबकि, 20 से 22 मई तक तथा जरूरी सेवाओं में तैनात 5 कर्मियों ने उप मंडल मुख्यालय भरमौर में मतदान किया। एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों पर भरमौर निर्वाचन क्षेत्र में अब्सेंटी वोटर श्रेणी के अंतर्गत दिव्यांग और 85 वर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर द्वार पर ही मतदान सुविधा प्रदान करने के लिए 11 पोलिंग पार्टियों कार्य कर रही हैं। बताया कि इस दौरान मतदान अधिकारी, सुरक्षा कर्मी, माइक्रो आब्जर्वर तथा सेक्टर अधिकारी के साथ-साथ संबंधित मतदान केंद्र के मतदान पर्यवेक्षक एवं संबंधित बीएलओ की उपस्थिति में मतदान प्रक्रिया करवाई जा रही है।उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की दिशा निर्देश अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। तथा इसी कड़ी में 21 से 28 मई तक दिव्यांग व 85 बर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर द्वार पर ही मतदान करने की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed