{"_id":"5cd06cfcbdec22078f24bf20","slug":"101557163260-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"98.2 फीसदी अंक हासिल कर नंदिनी कुकरेजा बनीं टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
98.2 फीसदी अंक हासिल कर नंदिनी कुकरेजा बनीं टॉपर
विज्ञापन
डलहौजी(चंबा)।
सीबीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में डीएवी स्कूल हरदासपुरा चंबा की नंदिनी कुकरेजा ने 98.2 फीसदी अंक प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है तो वहीं जिले की टॉपर बनी है। परीक्षा परिणाम में एक बार फिर बेटियों ने अपनी बादशाहत कायम की है। वहीं डलहौजी पब्लिक स्कूल की रीत संदल ने 487 अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। हालांकि छात्रों ने भी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। डीएवी स्कूल हरदासपुरा चंबा के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
स्कूल के 142 छात्र-छात्राओं में से तीस बच्चों ने नब्बे प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। स्कूली छात्रा नंदिनी कुकरेजा ने 98.2 अदिति वासुदेवा ने 98, तृशा महाजन ने 97.6, काव्या महाजन ने 96.8, अश्मि महाजन ने 96.8, आस्था भारद्वाज ने 96.6, रामित गुप्ता ने 96.2 अंक हासिल किए। स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुलेरिया ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि बच्चों अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
स्कूल के 179 छात्र-छात्राओं में 178 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। स्कूल के प्रबंधन निदेशक कैप्टन जीएस ढिल्लो ने बताया कि दसवीं परीक्षा का परिणाम सराहनीय रहा। उन्होंने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों ने उत्कृष्ठ अंक हासिल कर स्कूल का नाम चमकाया है। कहा कि बच्चों की मेहनत के बूते ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि स्कूल के 69 छात्र-छात्राओं ने नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा 63 छात्र-छात्राओं ने अस्सी से नब्बे प्रतिशत के मध्य अंक हासिल कर परीक्षा उत्तीर्ण की है।