फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भरमौर आईटीआई में ट्रेडों की संख्या कम, अपना भवन भी नहीं

भरमौर आईटीआई में ट्रेडों की संख्या कम, अपना भवन भी नहीं

Fri, 04 Jan 2019 09:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
भरमौर आईटीआई में ट्रेडों की संख्या कम, अपना भवन भी नहीं
भरमौर आईटीआई में ट्रेडों की संख्या बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

युवाओं को चार ही कोर्सों में मिल रहा प्रशिक्षण
अपना भवन भी न होने से हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। भरमौर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण ट्रेड नहीं बढ़ पाए हैं। इसके चलते प्रशिक्षुओं को चार कोर्सों में ही प्रशिक्षण हासिल करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। युवाओं ने बताया कि प्रदेश सरकार ने करीब दो दशक पहले संस्थान भरमौर में खोला गया था। यहां महज चार ही ट्रेड में प्रशिक्षण लेने की सुविधा है जबकि अन्य ट्रेड अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं। वहीं, दूसरी ओर संस्थान में स्टाफ की भी कमी है। प्रधानाचार्य सहित वर्ग अनुदेशक, अनुदेशक ड्रेस मेकिंग, अनुदेशक गणित एवं कला के पद खाली चल रहे हैं। इसके अलावा आईटीआई को अपना भवन भी नसीब नहीं हो पाया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में करीब साठ प्रशिक्षु प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। लेकिन, अभी तक मूलभूत सुविधाओं से प्रशिक्षुओं को जूझना पड़ रहा है। गौरतलब है कि भरमौर संस्थान में वर्तमान में कंप्यूटर, प्लंबर, कढ़ाई और ड्रेस मेकिंग का प्रशिक्षण कोर्स चलाए जा रहे हैं। लेकिन पिछले करीब डेढ़ दशक से इन्हीं चार कोर्सों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जबकि, अन्य प्रशिक्षण ट्रेडों की शुरुआत नहीं हो पाई है। क्षेत्र में काफी संख्या में पावर प्रोजेक्ट हैं। इससे यहां अन्य ट्रेडों के शुरू होने की आवश्यकता है। हालांकि, बीते दिनों प्रशिक्षुओं ने एडीएम भरमौर पीपी सिंह को भी ज्ञापन सौंपा और आईटीआई की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि आईटीआई की समस्याओं का समाधान किया जाए। साथ ही अन्य ट्रेड भी शुरू किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed