फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिले में चलने वाली एंबुलेंस हुईं खटारा

जिले में चलने वाली एंबुलेंस हुईं खटारा

Mon, 05 Nov 2018 07:20 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
जिले में चलने वाली एंबुलेंस हुईं खटारा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले में चल रही 108 और 102 एंबुलेंस वाहनों की हालत दयनीय हो चुकी है। इस वजह से हादसे का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने अपने जिला प्रभारी पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप भी लगाया है। इसको लेकर कर्मचारियों ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सोमवार को शिकायत पत्र सौंपा। एंबुलेंस कर्मचारियों ने कहा कि उनसे जबरन खटारा हो चुकी एंबुलेंस को चलवाया जा रहा है। इससे मरीज और कर्मचारी दोनों की जान पर खतरा बना रहता है। खटारा एंबुलेंस किसी भी समय हादसे का कारण हो सकती है। इसका एक उदाहरण साहो में देखने को मिल चुका है। धक्का स्टार्ट एंबुलेंस अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई थी। इससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुुलेंस प्रबंधन ने इसका ठिकरा चालक पर थोप दिया। जबकि चालक की इसमें कोई भी गलती नहीं थी।


सीएमओ को ज्ञापन सौंपते समय कर्मचारियों ने कहा कि वह जब भी जिला प्रभारी को खटारा एंबुलेंस की रिपेयर करवाने की बात कहते हैं, तो वह उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। इसकी वजह से उन्हें मानसिक परेशानी होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं कर्मचारियों से अभद्र व्यवाहार किया जाता है। एंबुलेंस की पासिंग तिथि नजदीक आ रही है। इसलिए एंबुलेंस की पासिंग जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपनी निगरानी में करवाएं। ताकि गाड़ियों की सही से मरम्मत हो सके। उन्होंने कहा कि कुछ एंबुलेंस की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि उन्हें चलाना खतरे से खाली नहीं है। ऐसी एंबुलेंस को बदलकर नई गाड़ी लाना आवश्यक है। जिससे मरीज और कर्मचारी खटारा एंबुलेंस का शिकार न बनें। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने कंपनी प्रबंधन से बात करने का आश्वासन कर्मचारियों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed