{"_id":"5b96a4f1867a557ffe03ebd0","slug":"101536599281-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी चंबा-पठानकोट मार्ग पर कांदु के पास दुुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान अमरदीप पुत्र बलदेव, पंकज शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा ओर अमनदीप सिंह पुत्र गुरदयाल निवासी गांव मजीठा रोड (अमृतसर) के रूप में हुई है। तीनों गाड़ी में सवार होकर भरमौर से वापिस अमृतसर जा रहे थे। गाड़ी को पंकज चला रहा था। कांदु के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही हादसे में तीनों लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। पुलिस ने अस्पताल में जाकर तीनों घायलों के बयान दर्ज किए। मगर सभी घायलों ने मामले को पुलिस में देने से मना कर दिया। इसके चलते पुलिस में यह मामला दर्ज नहीं हो पाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन