फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लेसुई के आधा दर्जन गांवों में चार दिनों से अंधेरा

लेसुई के आधा दर्जन गांवों में चार दिनों से अंधेरा

Tue, 17 Jul 2018 10:46 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
लेसुई के आधा दर्जन गांवों में चार दिनों से अंधेरा
light - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत लेसुई के तहत आधा दर्जन गांवों में बीते चार दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप है। बिजली की आपूर्ति बंद होने से स्कूली बच्चों को दिन के उजाले में ही अपना होम वर्क करना पड़ रहा है। वहीं गृहिणियों को घर का कामकाज निपटाने में भी दिक्कतें पेश आ रही है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की ट्रांसफार्मर जल चुकी है। इसके बाद बोर्ड अधिकारियों ने समस्या का समाधान करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता से लेसुई पंचायत के गांवों में बंद पड़ी बिजली की सप्लाई को सुचारू करवाने की मांग की है। इससे लोगों को अंधेरे में रहने से निजात मिल सके।


गौरतलब है कि लेसुई पंचायत के गांव चटोगा, गुड्डी, चंबियागा, तुरकुंड़ा, शगलवास और पुलिस चौकी में बीते शनिवार को क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद पड़ गई थी। जो मंगलवार तक सुचारु नहीं हो पाई थी। बिजली की आपूर्ति के बंद होने की सूरत में गृहणियों सहित अन्य लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बाद भी क्षेत्र में बिजली न होने की सूरत में उनके हाल-बेहाल हो चुके हैं। ग्रामीण शेर मोहम्मद, गुलाम रसूल, लेखराज, योगराज, पुन्नू राम, घूमराम, राम दयाल, ठाकरी देवी, हेमराज और गनी मोहम्मद ने बताया कि चटोगा, गुड्डी, चंबियागा, तुरकुंड़ा, शगलवास बिजली बंद होने से लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बंद होने की सूरत में गांवों की 400 की आबादी परेशान हो रही है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसी बात है तो प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed