फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीसा-बैरागढ़ मार्ग भूस्खलन से 17 घंटे रहा अवरुद्ध

तीसा-बैरागढ़ मार्ग भूस्खलन से 17 घंटे रहा अवरुद्ध

Fri, 13 Jul 2018 10:03 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
तीसा-बैरागढ़ मार्ग भूस्खलन से 17 घंटे रहा अवरुद्ध
तीसा (चंबा)। तीसा-बैरागढ़ मार्ग चलूंज के पास भूस्खलन होने से 17 घंटे वाहनों के लिए बंद रहा। इसकी वजह से भंजराडू से बैरागढ़ व पांगी की तरफ जाने वाले वाहन मार्ग पर फंसे रहे।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार रात समय आठ बजे भारी बारिश होने के चलते चलूंज के पास भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन होने से मलबा व चट्टानें सड़क पर गिर गए। गनीमत यह रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया। इसके चलते किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ। मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा गिरने से यातायात बंद हो गया। फंसे राहगीरों ने इसकी सूचना लोनिवि को दी। रात को बंद हुए मार्ग को शुक्रवार दोपहर एक बजे बहाल किया गया। मार्ग बहाल होने के बाद ही राहगीर पांगी व बैरागढ़ की की तरफ आवाजाही कर सके।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि भूस्खलन होने से उपरोक्त मार्ग बंद हुआ था। जिसे शुक्रवार को दोपहर के समय बहाल कर दिया गया। इसके अलावा अन्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed