फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दियोला पंचायत के दस गांव मे पिछले छह दिनों से पसरा अंधेरा

दियोला पंचायत के दस गांव मे पिछले छह दिनों से पसरा अंधेरा

Tue, 03 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
दियोला पंचायत के दस गांव मे पिछले छह दिनों से पसरा अंधेरा
light shimla - फोटो : demo pics

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चांजू (चंबा)। चुराह क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत दियोला के दस गांवों में पिछले छह दिनों से अंधेरा पसरा है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हालत यह है कि रात होते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। इसके बावजूद अभी तक बिजली बोर्ड ने आपूर्ति को बहाल नहीं किया है। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर जलने से यह समस्या पेश आई है। इस वजह से पंचायत के गोठू, शेयरा, पधरी, दियोला, बिलोग, कुठार, ब्राहमणा, ज्लहा, भूण और राजा गांव 80 से ज्यादा परिवार छह दिनों से अंधेरे में हैं। बिजली आपूर्ति बंद होने के बारे में बोर्ड के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। लेकिन, समस्या जस की तस बनी हुई है।

पंचायत प्रधान पदमू देवी, वार्ड सदस्य चीनो देवी ग्रामीण सुभाष, बलदेव, ज्ञान चंद, साहब सिंह, दीवान चंद, डीसी राज, तुलसी राम, तेज सिंह और प्रेम सिंह ने बताया कि बिजली न होने के कारण उन्हें मोबाइल चार्ज करने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा लोग घरों में रखे बिजली उपकरणों का इस्तेमाल तक नहीं कर पा रहे हैं। रात के समय छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की कि जजल्द इन गांवों के लिए बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन


जल्द स्थापित होगा नया ट्रांसफार्मर : गोपाल सिंह
बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि दियोला गांव में लगा ट्रांसफार्मर जल गया है। नया ट्रांसफार्मर जिला मुख्यालय से मंगवाया गया है। उसके आते ही नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया जाएगा। इससे गांव में बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed