फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दसवीं व जमा बोर्ड की परीक्षा के दौरान फलाइंग स्क्वायडों ने दी दबिश

दसवीं व जमा बोर्ड की परीक्षा के दौरान फलाइंग स्क्वायडों ने दी दबिश

Sat, 10 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
दसवीं व जमा बोर्ड की परीक्षा के दौरान फलाइंग स्क्वायडों ने दी दबिश
दसवीं और जमा दाक की परीक्षा में उड़नदस्तों की दबिश
विज्ञापन

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान नकल का कोई मामला नहीं आया सामने
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। दसवीं कक्षा के अंग्रेजी और जमा दो कक्षा के रसायनशास्त्र विषय की परीक्षा को लेकर उड़नदस्तों ने जिले के सभी स्कूलों में दबिश दी। इस दौरान एसडीएम चंबा की अगुवाई में गठित टीम ने जिला मुख्यालय के साथ लगते समस्त स्कूलों का निरीक्षण किया। इसके अलावा भटियात क्षेत्र में इंस्पेक्शन विंग चंबा के प्रधानाचार्य अशोक धीमान की अगुवाई में सीनियर सेकेंडरी स्कूल परछोड़, हाई स्कूल डांडू, होली हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहुंता में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान किसी भी स्कूल में नकल का मामला सामने नहीं आया। गौरतलब है कि दसवीं व जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विभिन्न उड़नदस्तों का गठन किया गया है। जो सरकारी और निजी स्कूलों में जाकर परीक्षा के दौरान निरीक्षण कर रहे है। एसडीएम चंबा दिप्ती मंढ़ोत्रा ने बताया कि शुक्रवार को बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला मुख्यालय के साथ लगते सभी स्कूलों में दबिश दी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed