फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अब मोबाइल पर मिलेगी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी

अब मोबाइल पर मिलेगी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी

Sat, 24 Feb 2018 10:51 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
अब मोबाइल पर मिलेगी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी
Mobile user - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। लोगों को आने वाले दिनों में स्वास्थ्य से जुुड़ी सभी योजनाओं की जानकारी मोबाइल पर मिलेगी। मेडिकल कॉलेज इसके लिए इलाज करवाने के लिए आने वाले सभी मरीजों के फोन नंबर एकत्रित कर रहा है। जिले के साढ़े पांच लाख की आबादी बीमारी का उपचार करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पर निर्भर है। ज्यादातर मरीज अपने इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में आते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक वेबसाइट तैयार की जा रही है। इसके तैयार होने पर जिले के सभी लोगों के फोन नंबर फीड किए जाएंगे। वेबसाइट के जरिये स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई प्रकार की स्वास्थ्य योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके बारे में लोगों को उचित जानकारी न होने से लोग योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। इसकी वजह से कई योजनाएं धरातल स्तर पर सफल नहीं हो पा रही हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल के जरिये लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की योजना बनाई है। इसके लिए एक वेबसाइट तैयार की जा रही है। वेबसाइट बनाने का आधा कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही वेबसाइट भी लांच की जाएगी। इस वेबसाइट के जरिये लोगों के मोबाइल नंबर पर स्वास्थ्य योजनाएं पहुंचाई जाएंगी।

मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1200 की ओपीडी
चंबा मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1200 ओपीडी रहती है। इनके फोन नंबर पर्ची बनाते समय कंप्यूटर में सेव किए जा रहे हैं। इसकी अलग से लिस्ट तैयार होगी। इसे मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट में शामिल किया जाएगा। जब भी सरकार की नई योजना लांच होगी। उसकी जानकारी लोगों को उनके मोबाइल नंबर पर दे दी जाएगी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में ऐप के जरिये भी बन रही पर्ची
चंबा मेडिकल कॉलेज में पर्ची बनाने के लिए मोबाइल ऐप भी शुरू किया गया है। यह प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज में अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इस ऐप से भी मरीज मोबाइल पर पर्ची बना रहे हैं। ऐसे में मोबाइल पर योजनाओं की जानकारी मिलना लोगों के लिए लाभदायक होगा। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि जिला के लोगों के मोबाइल नंबरों का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। भविष्य में लोगों को मोबाइल पर ही सभी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए एक वेबसाइट भी तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed