{"_id":"5e8209748ebc3e768343ef07","slug":"100-person-quarantine-in-chamba-chamba-news-sml3290772184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस की दहशत के बाद चंबा पहुंच रहे लोगों को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस की दहशत के बाद चंबा पहुंच रहे लोगों को किया क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। देश के विभिन्न राज्यों से आ रहे चंबा के युवाओं की संख्या 101 पहुंच गई है। सोमवार को 28 लोग विभिन्न राज्यों से चंबा के प्रवेश द्वार तुन्नूहट्टी बैरियर पहुंचे। यहां इन लोगों को रोककर उनकी स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। डलहौजी प्रशासन इन युवाओं को हर सुविधा मुहैया करवा रहा है।
वहीं, पंचायत प्रतिनिधियों को भी सहयोग मिल रहा है। प्रशासन की ओर से गाड़ियों के माध्यम से खाना पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधि भी लोगों को टूथपेस्ट, ब्रश सहित अन्य सामान उपलब्ध करवा रहे हैं। दरअसल, क्वारंटीन किए लोगों में ज्यादातर युवा है। यह सोलन, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और गुड़गांव में नौकरी करते हैं।
कोरोना वायरस के अन्य राज्यों में बढ़ते मामलों के बाद युवा घर वापसी कर रहे हैं। कोरोना वायरस जिले में न फैले, इसके लिए पहुंचने वाले युवाओं को तुन्नूहट्टी बैरियर में रोककर स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही उन्हें 14 दिनों के क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
इसमें चालीस लोगों को नैणीखड्ड स्कूल और 33 लोगों को राधास्वामी भवन में क्वारंटीन किया गया है। सोमवार को पहुंचे 28 युवाओं को क्वारंटीन करने के लिए प्रशासनिक प्रयास जारी है। ग्राम पंचायत नैणीखड्ड के प्रधान राकेश कुमार का कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए डलहौजी प्रशासन के प्रयास सराहनीय है।
एसडीएम डलहौजी डॉ. मुरारी लाल ने बताया कि बाहरी राज्यों से आए लोगों की संख्या 101 पहुंच गई है। इन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। तय समय पर लोगों को खाना मुहैया करवाया जा रहा है। किसी प्रकार की असुविधा लोगों को न हो, ऐसी व्यवस्था की गई है।