फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   10 meter shooting range will be built in children's school Chamba

Chamba News: बाल स्कूल चंबा में बनेगी 10 मीटर शूटिंग रेंज

Tue, 17 Oct 2023 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
10 meter shooting range will be built in children's school Chamba
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में राज्य स्तरीय अंडर-19 पुरुष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर उपायुक्त अपूर्व देवग ने कहा कि राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में 10 मीटर शूटिंग रेंज बनाने का कार्य प्रगति पर है। यह चंबा में पहली शूटिंग रेंज होगी। इसका मकसद विद्यार्थियों में आने वाले समय में शूटिंग रेंज को विस्तार देने के लिए किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली और ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों का भी अपना विशेष महत्व रहता है। एक ओर जहां खेल गतिविधियों से विद्यार्थी वर्ग में अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है, वहीं ऐसी गतिविधियां शारीरिक स्वास्थ्य के लिहाज से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विभिन्न खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन विभिन्न योजनाओं के तहत खेलकूद गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। शुभारंभ अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क, ओएसडी उमाकांत आनंद, प्रधानाचार्य राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जतिंदर सिंह, एडीपीईओ तिलक बिजलवान, खेल प्रभारी कमला ठाकुर सहित हिमाचल प्रदेश क्रीड़ा संघ और जिला क्रीड़ा संघ के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed