फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   10 km race being organized to complete the revenue work

Chamba News: राजस्व के काम निपटाने के लिए लग रही 10 किमी की दौड़

Wed, 10 Jul 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Jul 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
10 km race being organized to complete the revenue work
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की तीसा-द्वितीय पंचायत के शिकारी गांव के पास पटवार वृत्त तीसा का भवन खंडहर में तबदील हो रहा है। करीब 20 वर्ष पहले इस भवन का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से संबंधित पटवारी भंजराड़ू में बैठकर ही कार्य कर रहा है। ग्रामीणों को अपने राजस्व संबंधी कार्य निपटाने के लिए आठ से दस किलोमीटर दूर भंजराड़ू जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, केसर सिंह, दलीप कुमार, नरेश कुमार, कमल कुमार, हरीश कुमार, प्रताप चंद और अमर चंद ने बताया कि लाखों रुपये खर्च कर पटवार वृत्त का भवन तैयार किया गया है। संबंधित पटवारी लंबे समय से इस भवन में नहीं बैठ रहा है। भवन की देखरेख न होने से भवन खंडहर में तबदील हो चुका है। पटवारी के भंजराड़ू स्थित कार्यालय में बैठने से क्षेत्र के ग्रामीणों को अपने जमीन, आय प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज बनाने के लिए आठ से दस किलोमीटर दूर जा रहे हैं। बताया कि इस पटवार वृत्त के अधीन पंचायत तीसा-प्रथम, तीसा- द्वितीय और पधर की करीब 3500 की आबादी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार चुराह राकेश कुमार ने बताया कि जल्द वह पटवार वृत्त का निरीक्षण करने स्वयं मौके पर जाएंगे। संबंधित पटवारी को भी पटवार वृत्त भवन के जर्जर होने पर इसके डिस्मेंटल करने संबंधी रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए गए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed