{"_id":"6a42ab2c7f2cd8a86d0fddfd","slug":"10-km-of-road-ready-second-phase-to-begin-soon-chamba-news-c-88-1-cmb1003-188286-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 10 किमी सड़क तैयार, दूसरा चरण जल्द होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 10 किमी सड़क तैयार, दूसरा चरण जल्द होगा शुरू
Tue, 30 Jun 2026 10:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 30 Jun 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली (चंबा)। न्याग्रां से बड़ा भंगाल तक बनने वाली सड़क का दूसरा चरण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। पहले चरण के तहत 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत पूरा हो चुका है।
अब शेष 12 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए विभाग ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर मंजूरी के लिए भेज दी है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कुल 22 किलोमीटर लंबी इस सड़क के पूरा होने से बड़ा भंगाल क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क संपर्क की मांग पूरी होगी। सड़क बनने के बाद बड़ा भंगाल के लोगों को सबसे अधिक राहत मिलेगी। वर्तमान में उन्हें करीब 25 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है, जिससे निजात मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं, होली-उतराला संघर्ष समिति का कहना है कि यदि इस सड़क को होली-उतराला मार्ग से जोड़ दिया जाता है तो लोगों को कांगड़ा जाने के लिए चंबा होकर नहीं जाना पड़ेगा। इससे न्याग्रां और होली क्षेत्र से कांगड़ा की दूरी करीब 250 किलोमीटर से घटकर 75 से 80 किलोमीटर रह जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता हेमराज ने बताया कि पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे चरण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर डीपीआर मंजूरी के लिए भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही शेष 12 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।