{"_id":"57dd70274f1c1bd138d4791c","slug":"1-5-lakh-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टैक्स भरे चल रही बस जब्त, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टैक्स भरे चल रही बस जब्त, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने चंबा में बिना टैक्स के चल रही गाड़ियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को आरटीओ कृष्णा नेगी ने चंबा-तीसा मार्ग पर नाके के दौरान बिना टैक्स के चल रही बस को जब्त कर लिया है। जिसे एक दिन के बाद टैक्स भरने के बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन
बस ऑपरेटर ने पिछले छह महीने से बस का टैक्स नहीं भरा था। जिससे परिवहन विभाग को ऑपरेटर से करीब डेढ़ लाख रुपये का टैक्स वसूल करने को हो गया था। शनिवार को बस ऑपरेटर ने डेढ़ लाख के करीब टैक्स भरकर अपनी बस को छुड़वाया। इसके अलावा परिवहन विभाग ने टैक्स पर कुंडली मारने वाले बस ऑपरेटरों की सूची तैयार कर रखी है। साथ ही उन्हें हिदायत दी गई है कि वे समय पर टैक्स की अदायगी करें। अन्यथा उनकी बसों को बांड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग ने करीब 21 बस ऑपरेटरों की एक सूची तैयार की है जो नियमित रूप से टैक्स नही भर रहे हैं। जिससे परिवहन विभाग को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। डिफाल्टर बस ऑपरेटरों से टैक्स की वसूली करने के लिए परिवहन विभाग नाके लगाकर बिना टैक्स वाली बसों को बांड कर रहा है। जिन्हें टैक्स भरने पर ही छोड़ा जा रहा है ताकि कोई भी बस बिना टैक्स या अन्य कागजात के बिना सड़क पर दौड़ सके।
विज्ञापन
बिना टैक्स चुकाए नहीं चलने देंगे बस : आरटीओ
उधर, आरटीओ कृष्णा नेगी ने बताया कि बिना टैक्स चुकाए चल रही बस को जब्त किया गया था। जिसे टैक्स भरने के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि सड़क पर बिना टैक्स व अन्य कागजातों के बिना चल रही बसों को जब्त किया जाएगा। उन्होंने सभी ऑपरेटरों से आह्वान किया है कि वे गाड़ी के कागज पूरी तरह से तैयार रखें।