{"_id":"6881053d3c0978d081073e4e","slug":"chamba-six-accused-including-pradhan-deputy-pradhan-former-district-council-member-arrested-in-apple-scam-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सेब घोटाले में प्रधान, उपप्रधान, पूर्व जिला परिषद सदस्य सहित छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सेब घोटाले में प्रधान, उपप्रधान, पूर्व जिला परिषद सदस्य सहित छह आरोपी गिरफ्तार
Wed, 23 Jul 2025 09:22 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:22 PM IST
सार
जिला चंबा की ग्राम पंचायत सनवाल में सेब घोटाले के आरोपी पंचायत प्रतिनिधि, पूर्व जिप सदस्य सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत सनवाल में हुए सवा करोड़ रुपये के सेब घोटाले के आरोपी पंचायत प्रतिनिधि, पूर्व जिप सदस्य सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को पुलिस वीरवार को तीसा न्यायालय में पेश करेगी। इससे पूर्व सभी आरोपी उच्च न्यायालय से जमानत पर चल रहे थे। उनकी जमानत याचिका रद्द होने पर आरोपी सर्वोच्च न्यायालय में जमानत याचिका लेकर पहुंचे। जहां से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। खैर, अब इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सनवाल में सवा करोड़ रुपये का सेब पौधों की खरीद का घोटाला हुआ है। पुलिस की ओर से इसमें आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में पंचायत, कनिष्ठ अभियंता समेत ग्राम रोजगार सेवक संलिप्त पाए गए। अब अगली सुनवाई 16 जून को होगी। माना जा रहा है कि जैसे ही उच्च न्यायालय की ओर से इन संलिप्त व्यक्तियों की अग्रिम जमानत रद्द की जाती है तो इस मामले में और गिरफ्तारियां होंगी। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि सेब घोटाले में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसा न्यायालय में वीरवार को आरोपी पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन