{"_id":"6900b8a1e71c49ce4b0f5705","slug":"chamba-news-taxi-falls-into-gorge-in-chamba-two-dead-including-a-woman-tragic-accident-near-banjal-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में खाई में गिरी टैक्सी, महिला समेत दो की मौत; बंजाल के समीप हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में खाई में गिरी टैक्सी, महिला समेत दो की मौत; बंजाल के समीप हुआ दर्दनाक हादसा
Tue, 28 Oct 2025 06:06 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, तेलका/सलूणी।
संवाद न्यूज एजेंसी, तेलका/सलूणी।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 28 Oct 2025 06:06 PM IST
सार
Chamba Taxi Accident: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बंजाल के पास एक टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चंबा के सलूणी–तेलका मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
तेलका-सलूणी मार्ग पर मंगलवार सुबह बंजाल के पास एक टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान टैक्सी चालक विशाल (38) पुत्र चमारू राम निवासी बंजाल, सलूणी और निशा देवी (27) पत्नी अमर सिंह निवासी खलौड़ी के रूप में हुई है। दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह निशा देवी अपने दो बच्चों के साथ सलूणी जा रही थी। बंजाल के समीप पहुंचते ही टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़कते हुए गहरी खाई में जा गिरी। वाहन पेड़ों में फंस गया। आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। सभी को तत्काल किहार अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने महिला और चालक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल छह वर्षीय प्रिंशु और दो वर्षीय ईशू को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों बच्चों की हालत में सुधार है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन