फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh police personnel killed hotel general manager new year party

Himachal: हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में होटल मैनेजर की मौत, आरोपी दो पुलिस कर्मी गिरफ्तार; नौकरी से भी निलंबित

Wed, 01 Jan 2025 06:41 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 01 Jan 2025 06:41 PM IST
सार

Banikhet Hotel General Manager Murder: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बनीखेत के एक निजी होटल में  पुलिस कर्मियों के साथ झगड़े में होटल मैनेजर की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें नौकरी से भी निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
himachal pradesh police personnel killed hotel general manager new year party
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पर्यटन नगरी डलहौजी के बनीखेत के एक निजी होटल में पुलिस कर्मियों के साथ झगड़े में होटल मैनेजर की मौत हो गई। इसमें एक होटल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे टांडा रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने हत्या के आरोप में दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें नौकरी से भी निलंबित कर दिया है। उधर, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणो ने बुधवार को पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पांच घंटे तक चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया।

विज्ञापन




पुलिस से जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी पुलिस जवान डलहौजी में नए साल की रात को ड्यूटी देने के बाद रात को ही वापस चंबा जा रहे थे। उसी दौरान बनीखेत के पास एक निजी होटल में चले गए। जहां पर उनकी होटल मैनेजर के साथ किसी बात को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान होटल मैनेजर और एक अन्य कर्मी रैंप से नीचे गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। जब उन्हें डलहौजी अस्पताल पहुंचाया तो वहां पर उपचार के दौरान होटल मैनेजर की मौत हो गई। जबकि अन्य कर्मी प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया।

विज्ञापन

इस घटना में मौजूद तीसरे पुलिस कर्मी को इस हाथापाई से भिन्न माना जा रहा है। इसके चलते उसके खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। लेकिन, पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक निजी होटल मैनेजर की पहचान राजिंद्र मल्होत्रा निवासी डलहौजी कैंट के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान सचिन निवासी बगढ़ार के रूप में हुई है। इस घटना में आरोपी पुलिस जवान ने अमित कुमार और अनूप कुमार को गिरफ्तार किया है। उधर, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि होटल में लगे सीसीटीवी में भी उनके बीच चल रही बहसबाजी की आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं। इसमें गाली देने की आवाजें आ रही हैं।



पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि होटल मैनेजर की हत्या मामले में दो पुलिस जवानों को गिरफ्तार किया है। उन्हें नौकरी से भी सस्पेंड किया है। पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed