{"_id":"691f1bb36a9e46d07800cf3e","slug":"chamba-himachal-shuttering-collapsed-while-laying-the-lintel-one-worker-died-and-three-were-injured-after-bein-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: चंबा में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: चंबा में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल
Thu, 20 Nov 2025 07:18 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 20 Nov 2025 07:18 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की पहली मंजिल का लेंटर डालते समय शटरिंग गिरने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई और तीन मजदूर घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में गिरी इंडोर स्टेडियम की शटरिंग।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस मैदान बारगाह में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की पहली मंजिल का लेंटर डालते समय शटरिंग गिरने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई और तीन मजदूर घायल हो गए। मृतक की पहचान तारकेश्वर (34) पुत्र लाल चंद सिंह निवासी रहसून गंज, जिला किशनगंज, बिहार के रूप में हुई है। हादसे में घायल लालू कुमार (24) निवासी बिरवा, किशनगंज, दीनबंधु निवासी धुमली, जिला पश्चिम चंपारण, बिहार और बालकेश्वर (35) साल पुत्र छठू माहतो निवासी धुमली, जिला पश्चिम चंपारण, बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इंडोर स्टेडियम निर्माण के तहत पहले तल पर वीरवार को लेंटर डालने का काम चल रहा था। शाम को कामगार तारकेश्वर शटरिंग को चेक कर रहा था, जबकि अन्य मजदूर लेंटर डालने का कार्य कर रहे थे। अचानक से लेंटर की शटरिंग गिरने से टनों के हिसाब से रेत और बजरी के मिक्सचर समेत शटरिंग तारकेश्वर और तीन अन्य मजदूरों पर गिर गई। मजदूरों ने तारकेश्वर और अन्य को मलबे से निकालकर एंबुलेंस में मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने तारकेश्वर को मृत करार दिया, जबकि हादसे में लालू कुमार, दीनबंधु और बालकेश्वर के सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सो में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
उधर, मेडिकल कॉलेज चंबा के अधीक्षक जालम भारद्वाज ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। वहीं, एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लापरवाही पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन