{"_id":"67a0bce2bfbcec073a0948e4","slug":"car-falls-into-a-ditch-near-sharvi-in-kullu-one-dead-one-seriously-injured-one-with-minor-injuries-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: कुल्लू के शारवी के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक गंभीर घायल; एक को मामूली चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: कुल्लू के शारवी के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक गंभीर घायल; एक को मामूली चोटें
Mon, 03 Feb 2025 06:26 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड (कुल्लू)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 03 Feb 2025 06:26 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में उरटू के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। जिनमें से एक की मौत हो गई है और एक गंभीर घायल है व चालक को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
शारवी के समीप कार दुर्घटना।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
निरमंड के के कटमोर-शारवी-बागीपुल सड़क मार्ग पर उरटू के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक की मौत और दो घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोग गंभीर घायल हुए थे। घायलों में से एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। चालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस की जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शारवी निवासी 50 वर्षीय कुंदन लाल, पुत्र तुला राम के रूप में हुई हैं, जबकि पाली (शारवी) निवासी 55 वर्षीय मेला राम को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गाड़ी के मालिक और चालक सुरेश कुमार को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। चालक सुरेश कुमार की कार एचपी 35-1630 में दो अन्य लोग कुंदन लाल और मेला राम कटमोर से शारवी की ओर ले रहा था। उरटू के पास चालक ने अचानक कार से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
इस दौरान चालक सुरेश कुमार कार से छलांग लगाकर जान बचा ली। कार में सवार अन्य दो व्यक्ति कार समेत खाई में जा गिरे। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतक कुंदन लाल का शव सिविल अस्पताल निरमंड में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।