फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bollywood Singer Mohit Chauhan Interview wanted to become an actor did not take training in music

Singer Mohit Chauhan: अभिनेता बनना चाहते थे बॉलीवुड गायक मोहित चौहान, संगीत का नहीं लिया प्रशिक्षण; जानें

Fri, 07 Feb 2025 12:13 PM IST
अंकेश डोगरा भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Feb 2025 12:13 PM IST
सार

Singer Mohit Chauhan Interview: बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक मोहित चौहान से अमर उजाला ने विशेष बातचीत की और उनसे जाना कि उनकी गायकी का सफर कहां से शुरू हुआ। 

विज्ञापन
Bollywood Singer Mohit Chauhan Interview wanted to become an actor did not take training in music
बॉलीवुड गायक मोहित चौहान से विशेष बातचीत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पहाड़ों से बचपन की बहुत सी पुराने यादें जुड़ी हैं, जब भी शिमला आता हूं, संकट मोचन मंदिर में जाना कभी भी नहीं भूलता। यह बात गेयटी थियेटर में अंतरराष्ट्रीय कहानीकार महोत्सव में भाग लेने पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक मोहित चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि वे गायक नहीं बल्कि अभिनेता बनना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह हिमाचली लोकगीतों को बॉलीवुड में पहचान दिलाने के लिए भी काम कर रहे हैं। माये नी मेरिए हिमाचली लोकगीत उन्हें बेहद पसंद है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके पिता की सरकारी नौकरी करते थे। नौकरी के दौरान उनके प्रदेश में कई जगह ट्रांसफर हुए। इसके कारण उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कई स्कूलों में पढ़ाई की है। इनमें सेंट ल्यूक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन और कुल्लू में अवर लेडी ऑफ स्नो हाई स्कूल शामिल हैं। छुट्टियों के दौरान अपने माता पिता से साथ वह शिमला घूमने आते थे। ऐसे में हर बार संकट मोचन मंदिर जाते थे। इसके बाद  उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध धर्मशाला के एक सरकारी कॉलेज से भूविज्ञान में मास्टर ऑफ साइंस की उपाधि हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाली, कन्नड़, मराठी और तमिल में भी गाए गीत
मोहित चौहान को मुख्यतः उनके रोमांटिक गानों के लिए ज्यादा जाना जाता है। उन्होंने कुनफाया कुन, फिर से उड़ चला, मसकली, तेरे बिना जी ना लगे, याद तेरी आए और प्यार करना ना था सहित अन्य कई हिट हिट गाने गाए। उन्हें दो बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। उन्होंने हिंदी ही नहीं बंगाली, कन्नड़, मराठी और तमिल समेत अन्य भाषाओं में भी गीत गाए हैं।
विज्ञापन

संगीत का नहीं लिया प्रशिक्षण
मोहित चौहान का जन्म सिरमौर जिले में हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने संगीत में कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है, लेकिन अक्सर अपने भाई के साथ गायन का अभ्यास करते थे। वह अपने दादा से प्रभावित हुए जो एक शास्त्रीय गायक थे और हारमोनियम बजाते थे। उन्होंने बताया कि वह गायक नहीं बल्कि अभिनेता बनना चाहते थे। इसके लिए इन्होंने थिएटर में काम किया और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में भी दाखिला भी लिया था।

ये गाने हुए मशहूर 
तुम से ही –जब वी मेट 
तुझे भुला दिया – अंजाना अंजानी 
साड्डा हक –रॉकस्टार
जो भी मैं – रॉकस्टार 
फिर से उड़ चला -रॉकस्टार 
पिहू बोले –परिणीता 
ख्वाबों के परिंदे – ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed