{"_id":"5e6a72b2-b1cc-11e2-851b-d4ae52bc57c2","slug":"bolero-falls-into-gorge-in-himachal-pradesh-10-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बोलेरो खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बोलेरो खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत
हमीरपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंगलवार देर शाम बोलेरो के गहरी खाई में गिरने से दस लोगों की मौत हो गई और चालक समेत चार लोग घायल हो गए। मरने वालों में चार बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी राजस्थान के नागौर जिला के प्रवासी मजदूर हैं और ऊहल से वॉकर खड्ड में कार्य करके च्यार गांव को लौट रहे थे।
मंगलवार शाम सड़क टारिंग कार्य में लगे मजदूरों ने महिलाओं व बच्चों को बोलेरो बिठाया और स्वयं पैदल चल पड़े। मोड़ पर आगे से आ रही गाड़ी को देखकर चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी एक हजार फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
मरने वालों में परमा देवी (45), पूजा (18), कनता (19), बिच्ची (28), सूरज (4), रवि (4), गरकी (7), उगमा (50), सुनीता (50) और राकेश (2) शामिल हैं। घायलों में हुगमा (45), सीता राम (25), शिया डेढ़ साल शामिल हैं।
विज्ञापन
चालक संज्जू बल्ह मंडी निवासी है। हादसे का पता लगते ही एडीसी हिमांशु शेखर, एसपी जगतराम, एएसपी अरविंद चौधरी, एसडीएम सतीश शर्मा व तहसीलदार हमीरपुर सहित पुलिस व दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।