फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Body of a teenage girl found near Doghri in Koldam bodies of 21 missing people in Samej have been recovered

Himachal News: कोलडैम में दोघरी के समीप मिला किशोरी का शव, समेज में लापता 21 लोगों के शव किए जा चुके हैं बरामद

Fri, 30 Aug 2024 09:52 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 30 Aug 2024 09:52 PM IST
सार

कोलडैम से पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया है। सुन्नी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद डीएनए सैंपल को एकत्रित कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Body of a teenage girl found near Doghri in Koldam bodies of 21 missing people in Samej have been recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला-मंडी जिले की सीमा पर स्थित कोलडैम से पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया है। दोघरी के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे शव को देखा गया। इसके बाद पुलिस के जवानों ने शव को डैम से बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया यह शव 14 से 15 साल की किशोरी का लग रहा है। सुन्नी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद डीएनए सैंपल को एकत्रित कर लिया गया है। इसके बाद शव को आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। डीएनए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। रामपुर के समेज में एक अगस्त को हुए हादसे में 36 लोग लापता हो गए थे। जिला पुलिस और प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। अभी तक 21 शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि अन्यों की तलाश जारी है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि पुलिस की अगुवाई में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed