{"_id":"6a60c59055020ce3b10c2662","slug":"youths-who-went-to-meet-the-accused-in-the-mandi-bharadi-axe-incident-assaulted-a-jail-employee-a-case-was-filed-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164183-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मंडी-भराड़ी कुल्हाड़ी कांड के आरोपी से मिलने गए युवकों पर जेल कर्मी से मारपीट, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मंडी-भराड़ी कुल्हाड़ी कांड के आरोपी से मिलने गए युवकों पर जेल कर्मी से मारपीट, केस
Wed, 22 Jul 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल न चलाएं
जेल में मुलाकात के दौरान कर्मचारी से हाथापाई का करने आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मंडी-भराड़ी कुल्हाड़ी कांड में न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी से मिलने जिला कारागार पहुंचे दो युवकों के खिलाफ जेल कर्मचारी से मारपीट का मामला सदर थाना में दर्ज किया गया है। आरोप है कि मुलाकात के दौरान दोनों युवकों ने ड्यूटी पर तैनात एक जेल कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसके साथ मारपीट की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मंडी-भराड़ी कुल्हाड़ी कांड में जेल में बंद आरोपी सौरभ पटियाल उर्फ फांदी से जेल में मिलने पहुंचे थे। मुलाकात की प्रक्रिया के दौरान किसी बात को लेकर उनकी जेल कर्मचारी से कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में रोहित और शशिकांत नाम के दो युवकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस दोनों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि जेल कर्मचारी से मारपीट की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।