फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   youth parliament

युवा संसद में भराड़ी स्कूल प्रथम

Wed, 08 Jun 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
youth parliament
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभ? - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के अंतर्गत शहीद सूबेदार संजीव कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 19 स्कूलों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पाठशाला के प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी, हटवाड़, गालियां, तलवाड़ा, डमैहर, सलाहों, कोट, पंतेहड़ा, मुंडखर, कुठेड़ा, दधोल, मरहाणा, तड़ौन, छत्त, बरोटा, नाल्टी, कठलग, डंगार, कपाहड़ा के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी ने प्रथम, हटवाड़ ने द्वितीय और कुठेड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। युवा संसद में पानी, बिजली और सड़क के मुद्दे गूंजे। रविंद्र शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता बच्चों के मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। छात्रों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को अपने व्यवहारिक जीवन में अपनाना चाहिए। तभी आदर्श नागरिक बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed