{"_id":"651575c422b11f3aeb009d34","slug":"youth-of-muslim-community-served-refreshments-during-ganpati-immersion-procession-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-6325-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गणपति विसर्जन शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने कराया जलपान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गणपति विसर्जन शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने कराया जलपान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदियों से हिंदू मुसलमान एकता का प्रतीक रहा बिलासपुर शहर गणेश चतुर्थी के दिन एक बार फिर से सुर्खियों में आया है। वीरवार को नगर के रौड़ा सेक्टर में दुर्गा मंदिर से गणपति विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो शहर की परिक्रमा करते हुए सतलुज घाट पर पहुंची। इस शोभायात्रा के लिए रास्ते में जलपान का प्रबंध रौड़ा सेक्टर में बाल रामलीला समिति ने किया। इस समिति में अधिकांश लोग मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
उन्होंने सस्ते राशन के डिपो के पास शोभायात्रा में शामिल लोगों को हलवा फल, फ्रूट चाट, शीतल जल और आइसक्रीम बांटी। बाल रामलीला नाटक समिति के प्रधान सुमित शर्मा ने बताया कि गणेश विसर्जन शोभायात्रा का उनकी टीम को साल भर इंतजार रहता है। इस मौके पर समिति के सभी सदस्यों ने गले में पीले पटके डालकर माथे पर तिलक लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया और उन्हें प्रसाद बांटा। सुमित शर्मा की इस टीम में वसीम मोहम्मद, ताहिर खान गोलू, अंकित कुमार, प्यारे लाल, अनीश मोहम्मद, शाहबाज खान, दानिश खान और विक्रांत गोल्डी ने अहम भूमिका निभाई। गौर हो कि इस समिति द्वारा हर वर्ष शारदीय नवरात्रों के तुरंत बाद बाल रामलीला का आयोजन किया जाता है। स्वर्गीय अमित शर्मा चिंपू द्वारा रोपित यह पौधा अब बड़ा हो गया है और अब नई पीढ़ी चिंपू की सर्वधर्म प्रेम और भाईचारे की सोच को आगे बढ़ा रही है।