{"_id":"62337241170139519529a96c","slug":"youth-celebrating-holi-create-ruckus-in-ghumarvin-police-to-intervene-bilaspur-news-sml4029220160","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं में होली मना रहे युवकों ने मचाया उत्पात, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं में होली मना रहे युवकों ने मचाया उत्पात, पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। होली से एक दिन पहले कुछ कॉलेज व स्कूली छात्रों ने घुमारवीं बस स्टैंड व आसपास के क्षेत्रों में जमकर उत्पात मचाया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने बस स्टैंड पर उत्पात मचा रहे युवकों पर जमकर डंडा चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर सराहना हो रही है, वहीं भविष्य में युवकों को ऐसा न करने की नसीहत भी मिली।
18 मार्च होली को होली है और होली के दिन अवकाश होने के कारण सभी कॉलेज, स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। होली के दिन छुट्टी होने के कारण घुमारवीं के कॉलेज, स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने एक दिन पहले होली मनाना शुरू कर दिया। इस दौरान इन छात्रों ने बाइकों पर घूमना शुरू कर दिया।
हालात तो तब खराब हो गए जब इन उत्पात मचाने वाले छात्रों ने घुमारवीं बस स्टैंड पर आने जाने वाले राहगीरों को परेशान करना शुरू कर दिया। होली से एक दिन पहले लोगों को जबरदस्ती रंग लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यही नहीं लड़कियों व महिलाओं को भी जबरदस्ती रंग लगाने लग गए। हुड़दंगियों ने लोगों के साथ-साथ कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में आई छात्राओं को दौड़ा-दौड़ा कर रंग लगाना शुरू कर दिया। काफी देर तक लोग देखते रहे। तभी किसी ने इसकी सूचना घुमारवीं पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस के करीब आधा दर्जन जवान बस स्टैंड पर पहुंच गए और हुड़दंग मचाने वाले छात्रों पर डंडा बरसाना शुरू कर दिया। जो भी पुलिस के सामने हुड़दंगी आया पुलिस के डंडे का प्रहार झेलना पड़ा। इसी दौरान हुड़दंगी भागते नजर आए।
एकाएक महज 10 से 15 मिनट के दौरान ही माहौल दुरुस्त हो गया। होली के नाम पर मचाया जा रहा उत्पात व जबरदस्ती रंग लगाना युवकों को महंगा पड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर तारीफ हो रही है और भविष्य में भी ऐसे उत्पातियों पर ऐसी कार्रवाई करने की मांग लोगों ने की है।
डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में माहौल को खराब नहीं होने दिया जाएगा। घुमारवीं बस स्टैंड पर कुछ लोगों ने युवकों द्वारा जबरदस्ती रंग लगाने व परेशान करने की शिकायत की थी। जिस को लेकर युवाओं को वहां से खदेड़ दिया गया था।