{"_id":"5e56a14a8ebc3ef3e945e8e1","slug":"youth-bilaspur-news-sml3257311165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिताली सेठी को मिस इंडिया खादी-2019 का अवार्ड जीतने पर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिताली सेठी को मिस इंडिया खादी-2019 का अवार्ड जीतने पर किया सम्मानित
विज्ञापन
बिलासपुर में मिताली सेठी को मिस इंडिया का अवार्ड जीतने के बाद सम्मानित करते लाडली फाउंडेशन के सद?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। लाडली फाउंडेशन की ओर से जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रेनबो स्टार क्लब के संरक्षक रेडक्रॉस अवार्डी शीला सिंह ने की। कार्यक्रम में बिलासपुर की बेटी मिताली सेठी को मिस इंडिया खादी-2019 का अवार्ड जीतने पर सम्मानित किया गया।
लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों अनिता जसवाल, शालू, रश्मि गौतम, रेखा बिष्ट, निर्मला राजपूत सिंह और शिला सिंह ने हिमाचली टोपी शॉल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद वुमन एक्सीलेंसी अवार्डी शीला सिंह एवं शहर के प्रमुख समाजसेवी मुनीर अख्तर लाली ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि मिताली सेठी ने जिला बिलासपुर का नाम हिमाचल ही नहीं अपितु पूरे देश में रोशन किया है।
सभी बिलासपुर वासियों के लिए यह गर्व का विषय है। इस मौके पर मिस इंडिया खादी मिताली सेठी ने युवाओं से आग्रह किया कि युवा नशे से दूर रहें। युवा देश का भविष्य है युवाओं में नशे तथा कट्टरवादता के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। मिताली सेठी ने कहा कि लाडली फाउंडेशन सामाजिक, धार्मिक, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय कार्य कर रही है तथा समाज को सही दिशा देने में कटिबद्ध है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मिताली सेठी बिलासपुर के मेन मार्केट के स्थायी निवासी हैं तथा वर्तमान में हैदराबाद में कार्यरत हैं। मिताली सेठी ने कहा कि लाडली फाउंडेशन के साथ जुड़कर वह महिला सशक्तीकरण और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत रहेंगी। इस मौके पर क्लब के प्रधान अजय कौशल, वासुदेव, नीतीश कुमार, तनवीर खान, कृत्तिका शर्मा, राजीव ठाकुर, मधु कोल, संगीता एवं शहर के समाजसेवी तनुज सोनी इत्यादि मौजूद रहे।