{"_id":"57a8c5724f1c1bb561ee478e","slug":"youngster-beat-tourist-villagers-stop-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने सैलानियों को पीटा, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने सैलानियों को पीटा, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)।
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के बागी बनौला में रविवार देर शाम को कुछ स्थानीय युवाओं ने खाना खाने रुके सैलानियों के साथ मारपीट कर डाली। वहीं एक सैलानी महिलाओं से अभद्र व्यवहार भी किया। स्थानीय लोगों को जैसे ही मामले की सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया और एनएच पर घंटों चक्का जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब एक बजे नेशनल हाईवे को बहाल करवाया। बताया जा रहा है कि हमला करने वालों में एक युवक स्थानीय नेता का बेटा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला रविवार देर रात का है, जब बागी बनौला के एक ढाबे में बाहरी राज्य से आया एक परिवार खाना खाने को रुका हुआ था। इसी दौरान कुछ युवक इनोवा गाड़ी में सवार होकर यहां पहुंचे और गाड़ी आगे करने को लेकर सैलानियों से उलझ गए।
विज्ञापन
इसके बाद युवकों ने सैलानियों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। यही नहीं युवकों ने एक महिला से बदसलूकी भी की। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो उक्त कुछ युवाओं के पास तेजधार हथियार भी थे। मारपीट के बाद युवक मौके पर से फरार हो गए। इसकी कुछ देर बाद युवक फिर मौके पर पहुंचे और गाड़ी से बोतलें फेंकना शुरू कर दी। यह भी बताया जा रहा है कि ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरा की हार्ड डिस्क भी हमला करने वाले साथ ले गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो मारपीट करने वालों में एक युवक स्थानीय कद्दावर नेता का बेटा है।
विज्ञापन
ढाई घंटे एनएच पर रहा चक्का जाम
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मारपीट के कुछ देर बाद क्षेत्र के कई रसूखदार लोग मौके पर पहुंचे। मगर गलती मानने की बजाय उन्होंने भी लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। इससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। इससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे तक वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी। इसके बाद कहीं जाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने के बाद देर रात करीब एक बजे नेशनल हाईवे को बहाल करवाया।
एसपी राहुल नाथ ने बताया कि सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को बहाल करवाया। उन्होंने कहा कि मामले में अभी तक किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है।