फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   young sucide

पत्नी से नाराज युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
young sucide
केमरी (रामपुर)। केमरी थाना क्षेत्र में पत्नी से नाराज होकर घर से निकले मानसिक रोगी युवक ने शनिवार को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक काफी समय से अपनी ससुराल में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के थाना कटघर के ग्राम मछरिया निवासी अजय सैनी (28) केमरी के मोहल्ला चमारन स्थित अपनी ससुराल में काफी समय से पत्नी कंचन व तीन पुत्रों के साथ रह रहा था। परिजनों के अनुसार, अजय मानसिक रोगी भी था और कभी कभार मजदूरी करने चला जाता था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब सात बजे अजय का अपनी पत्नी कंचन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद अजय नाराज होकर घर से बाहर चला गया था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो पत्नी ने उसे परिजनों के साथ खोजना शुरू किया, मगर उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब नौ बजे लोगों ने केमरी के नजदीक रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर केमरी थाना प्रभारी अशोक कुमार कांबोज तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त कराने पर लोगों ने मृतक की शिनाख्त केमरी के मोहल्ला चमारान निवासी स्व. होरीलाल के दामाद अजय सैनी के रूप में की। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक काफी समय से अपनी ससुराल में रह रहा था। उसका बीती शाम किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। वह नाराज होकर घर से बाहर चला गया था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed