फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   young injured in gun shot

रंजिशन युवक को गोली मारकर किया घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:46 AM IST
सार

कॉलोनी निवासी पलविंदर सिंह पुत्र बूढ़ सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार की रात 8 बजे उनके पड़ोसी भूपेंद्र सिंह पुत्र दारा सिंह का अपने पड़ोसी जसपाल से किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई थी। रास्ते में घात लगाए बैठे जसपाल पुत्र करनैल सिंह निवासी बनखंडी कॉलोनी, गगनदीप सिंह निवासी रतनपुरा, जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड, विपिन निवासी बिलासपुर तथा एक अन्य व्यक्ति ने उनके पुत्र को रात 10:30 बजे घेरकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

विज्ञापन
young injured in gun shot

विस्तार

बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिबडिबा की बनखंडी कॉलोनी में सोमवार रात दस बजे कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते ड्यूटी करके घर लौटते समय जगप्रीत सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के पैर में लगी। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी पलविंदर सिंह पुत्र बूढ़ सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार की रात 8 बजे उनके पड़ोसी भूपेंद्र सिंह पुत्र दारा सिंह का अपने पड़ोसी जसपाल से किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई थी। इस दौरान उनका बड़ा पुत्र प्रभजोत सिंह ने बीच बचाव करने का प्रयास किया था। आरोप है कि जसपाल आदि ने उनके पुत्र के साथ भी बदसलूकी की थी और जसपाल ने उनके पुत्र को देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद वह पड़ोसी भूपेंद्र सिंह के साथ रात में ही रूद्र बिलास चौकी तहरीर देने गए थे। आरोप है कि इस दौरान उनका छोटा पुत्र जगप्रीत सिंह रुद्रपुर से ड्यूटी करके अपने घर बाइक से लौट रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे जसपाल पुत्र करनैल सिंह निवासी बनखंडी कॉलोनी, गगनदीप सिंह निवासी रतनपुरा, जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड, विपिन निवासी बिलासपुर तथा एक अन्य व्यक्ति ने उनके पुत्र को रात 10:30 बजे घेरकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान उनके पुत्र पर जान से मारने के लिए फायरिंग भी की, जिसके कारण एक गोली उनके पुत्र की दायीं जांघ में लगी। गोली लगने के बाद उनका पुत्र घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। वह भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी हथियार लहराते हुए भाग गए। वह अपने घायल पुत्र को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देर रात पहुंचे। पुलिस ने पलविंदर सिंह की ओर से दी तहरीर में जसपाल, गगनदीप, विपिन समेत चार लोगों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल जगप्रीत सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया है। कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिशें दी जा रही हैं। दावा है शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने घायल की हालत में सुधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed