{"_id":"626d73a2afca637fd53192f5","slug":"young-died-in-accident-bilaspur-news-mbd4265156142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर अज्ञात वाहन चालक ने युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर अज्ञात वाहन चालक ने युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। रुद्रपुर काशीपुर हाईवे पर किसी वाहन चालक ने पैदल घूम रहे मजदूर को रौंद दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बरेली जिले का निवासी था और रुद्रपुर में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार की सुबह करीब चार बजे कोतवाली क्षेत्र की उत्तराखंड सीमा स्थित रूद्र विलास चौकी पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी की रुद्रपुर काशीपुर हाईवे पर ग्राम डिबडिबा क्षेत्र के एक होटल के सामने अज्ञात वाहन चालक रोड किनारे घूम रहे करीब 45 वर्षीय एक मजदूर को कुचल दिया है। सूचना पर चौकी प्रभारी संजीव कुमार पवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि 45 वर्षीय एक मजदूर खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा था। पुलिस ने जब उसे देखा तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। उसकी जेब से मिले फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने संपर्क किया तो पता चला कि मृतक रामपाल उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र चिंतामन निवासी ग्राम अगुहपुरा उर्फ जोखनपुर थाना मीरगंज जिला बरेली का बताया गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी व चार पुत्र रुद्रपुर के मोहल्ला ठाकुरनगर ट्रांजिट कैंप में पांच साल से रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मृतक नशा करता था और इधर उधर मजदूरी करके उन लोगों से बीते छह साल से अलग रहता था। उन लोगों का मृतक से कोई संपर्क बीते काफी समय से नहीं हुआ था। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।