{"_id":"667eb1264de2ddbb99013721","slug":"yoga-camp-concluded-at-gayatri-shaktipeeth-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-119475-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गायत्री शक्तिपीठ में हुआ योग शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गायत्री शक्तिपीठ में हुआ योग शिविर का समापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर में एक सप्ताह के योग शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में लोगों को गति योग, योग आसनों, सूर्य नमस्कार, नाड़ी शोधन, कपालभाति, लोम विलोम सहित योग के विभिन्न आसनों का नियमित अभ्यास कराया गया।
शिविर में यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, और समाधि पर विशेष चर्चा की गई। योगाचार्य कुलवंत सुमन ने योग साधकों से गुरु पूर्णिमा पर कम से कम पांच पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया। सुशील पुंडीर ने योग शिविर का अपना अनुभव साझा किया। नियमित योग करने वालों में चंडीगढ़ से आई सात वर्षीय वदना, उनके नाना अशोक कुमार, सुशील पुंडीर, सुधीर गौतम, राकेश संख्यान, शालिनी शर्मा, सुषमा परमार, सुदर्शन चंदेल, अर्णव, प्रेमलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।