फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Yatra started to free monasteries and temples from government control

Bilaspur News: मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए यात्रा शुरू

Fri, 11 Apr 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 11 Apr 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Yatra started to free monasteries and temples from government control
-औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर से शुरू हुई यात्रा, पूरे हिमाचल में चलेगा अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर से मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने के उद्देश्य से एक विशेष यात्रा की शुरुआत की गई। यह यात्रा पूरे हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगी और इसका प्रभाव राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगा।

यात्रा के संयोजक इंद्र डोगरा, डॉक्टर दीन दयाल और राजेश कपूर ने कहा कि सरकार को हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से बाहर करना चाहिए। उन्होंने इस अभियान को हिंदू धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। समिति के राज्य अध्यक्ष इंद्र डोगरा ने कहा कि हर सनातनी हिंदू परिवार का कोई न कोई आराध्य देवता होता है और हर गांव में ग्राम देवता या कुल देवता होते हैं। ऐसे में मठ-मंदिर केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि समाज की ऊर्जा, ज्ञान, विज्ञान और अर्थव्यवस्था का आधार भी हैं। इसलिए इन पर सरकारी नियंत्रण किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। कहा कि हिंदू मठ-मंदिरों के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार अब तक जितना भी धन मंदिरों से सरकारी कार्यों में खर्च कर चुकी है, उसे तुरंत वापस किया जाए और मंदिरों को फिर से पुजारियों व प्रबंधन समितियों को सौंपा जाए। इससे यह धन हिंदू समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति को सहेजने में प्रयोग हो सकेगा। इस अवसर पर प्रमुख व्यवसायी नंद प्रकाश बोहरा, प्रेम लाल डोगरा, अरुण डोगरा रीतू, दीप शर्मा, अशोक सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस यात्रा की सफलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed