फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Wrestling winners will get attractive prizes in the Summer Festival, Ghumarwin.

Bilaspur News: ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में कुश्ती विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक इनाम

Wed, 01 Apr 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Wrestling winners will get attractive prizes in the Summer Festival, Ghumarwin.
घुमारवीं में ग्रीष्मोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद एसडीएम व पुलिस अधिकारी। स्
8, 9 अप्रैल को होंगी रोमांचक कुश्तियां, महिला एवं बाल वर्ग भी शामिल
विज्ञापन

मुख्य कुश्ती विजेता को 51, उपविजेता को 41 हजार रुपये का इनाम

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला घुमारवीं-2026 के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में बुधवार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) घुमारवीं गौरव चौधरी की अध्यक्षता में कुश्ती प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए बैठक हुई, जिसमें कुश्तियों के मुख्य आयोजक डीएसपी विशाल वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
उपमंडल अधिकारी गौरव चौधरी ने बताया कि घुमारवीं में 5 से 9 अप्रैल तक राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान 8 और 9 अप्रैल को विशेष रूप से रोमांचक कुश्ती मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के पहलवान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में कुल पांच प्रमुख कुश्ती मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

मुख्य कुश्ती में विजेता पहलवान को 51,000 रुपये नकद राशि, गुर्ज (पारंपरिक प्रतीक) और उपविजेता को 41,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा हिमाचल कुमार कुश्ती का आयोजन होगा, जिसमें 16 से 21 वर्ष आयु वर्ग के पहलवान भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में विजेता को 21,000 रुपये और उपविजेता को 15,000 रुपये की नकद राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा। वहीं बिलासपुर कुमार कुश्ती में 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के पहलवान भाग लेंगे, जिसमें विजेता को 11,000 रुपये और उपविजेता को 9,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मेले में पहली बार बाल केसरी कुश्ती का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 15 वर्ष से कम आयु और 60 किलोग्राम से कम वजन वाले पहलवान भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में विजेता को 5,100 रुपये और उपविजेता को 4,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही महिला कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जो इस मेले का एक विशेष आकर्षण रहेगा। महिला वर्ग में विजेता को 15,000 रुपये और उपविजेता को 11,000 रुपये की नकद राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 8 अप्रैल को दोपहर 1 बजे नगर परिषद प्रांगण से भव्य जलेब (शोभायात्रा) निकाली जाएगी, जो मेला ग्राउंड तक पहुंचेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं और सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि मेले का आयोजन सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।



इनसेट

ग्रीष्मोत्सव में कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच

उपमंडल अधिकारी घुमारवीं गौरव चौधरी ने बताया कि इस वर्ष मेले के तहत सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एमफॉर यू होटल के प्रांगण में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्थल कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए उपयुक्त है, जहां दर्शकों एवं प्रतिभागियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही मेले का प्रमुख आकर्षण बेबी शो और बुजुर्ग शो का आयोजन भी इसी प्रांगण में किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इन गतिविधियों का आनंद ले सकें। उप मंडल अधिकारी ने सांस्कृतिक समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से चयनित कलाकारों की सूची एक से दो दिनों के भीतर कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम 6 अप्रैल से शुरू होंगे। कहलूर क्वीन प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 11,000 रुपये, उपविजेता (रनर-अप) को 7,000 रुपये और द्वितीय रनर-अप को 5,000 रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed