फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Worship of Mahagauri on the eighth Navratri in Sharad Utsav

Bilaspur News: शरदोत्सव में आठवें नवरात्र पर की महागौरी की पूजा

Thu, 10 Oct 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Worship of Mahagauri on the eighth Navratri in Sharad Utsav
-आरती और भोग के बाद हवन-यज्ञ का भी किया गया आयोजन
विज्ञापन

- मां गौरी को लगाया नारियल का भोग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर के धौलरा मंदिर में चल रहे शरदोत्सव यानी दुर्गा पूजा में वीरवार को 8वें नवरात्र पर मां दुर्गा के ‘महागौरी’ स्वरूप की पूजा की गई। सैकड़ों भक्तों ने मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप को पुष्पांजलि अर्पित की। मां की आरती और भोग के बाद हवन-यज्ञ भी किया गया।
अष्टमी तिथि को मां गौरी को नारियल का भोग लगाया गया। इस पूजा को शिमला से आए आचार्य सुधांशु शंकर भट्टाचार्य महाराज व उनके सहयोगी आचार्य सुशील कुमार ने विधिवत रूप से संपन्न कराया। वहीं सायं काल को महागौरी की अष्टमीविहीत आरती की गई। शरदोत्सव की 7वीं सांस्कृतिक संध्या पर भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से लक्ष्मी डांस ग्रुप ने कहलूरी लोकनृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसके बाद दुर्गा पूजा समिति की सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक संध्या में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दोनों पुत्रों गिरीश नड्डा, हरीश नड्डा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिष्टा, गौरव देव, ज्योतिका, शोभा विजेंद्र, संगीता अरोड़ा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के महासचिव प्रमोद शर्मा, सुभद्रा नड्डा, पार्षद संतोष जोशी, दीपक शर्मा, मोहित शर्मा, मोहित सांख्यान, कोषाध्यक्ष सतीश सोनी, रामपाल ठाकुर, जसविद्र जस्सी, सुनीता राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट
नवमी पर सुबह 9 बजे होगा मां दुर्गा का पूजन
दुर्गा पूजा समिति की संस्थापिका डाॅ. मल्लिका नड्डा ने बताया कि 11 अक्तूबर की सांस्कृतिक संध्या पर उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकार अपने-अपने राज्य की लोककला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं सुबह 9 बजे मां दुर्गा की महानवमी की पूजा होगी। दोपहर 1:00 बजे मां को पुष्पांजलि अर्पित कर भोग लगाया जाएगा। आरती, हवन और कन्या पूजन भी दोपहर के समय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed