फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   workshop on environment

Bilaspur News: गेहड़वीं में जलवायु परिवर्तन और दुष्प्रभावों पर किया मंथन

Tue, 30 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
workshop on environment
व्यक्तिगत सहयोग और समर्थन से पाया जा सकता है समस्या पर काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण खंड झंडूता की ओर से जलवायु परिवर्तन के गंभीर दुष्प्रभावों पर कार्यशाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेहड़वीं की चिकित्सा प्रभारी डाॅ. वैशाली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला खंड विकास कार्यालय की ओर से स्वच्छता कोऑर्डिनेटर रमेश चंद और स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

स्वच्छता कोऑर्डिनेटर रमेश चंद ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत खंड झंडूता की सभी पंचायतों में पॉलिथीन उठाने का अभियान चल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लाखों रुपये खर्च किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एक गाड़ी हर पंचायत में महीने में एक बार जाएगी, जहां से सभी प्रकार के पॉलिथीन को उठाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को साफ सुथरा रखना और लोगों में यह जागृति पैदा करना है। हमारा पर्यावरण और स्वच्छ होगा तो बहुत सी बीमारियों से हम सब लोग बच सकते हैं। सभी लोग पॉलिथीन को इकट्ठा करके रखें और गाड़ी वालों के पास उस पॉलिथीन को जमा करवा दें। डॉ. वैशाली ने कहा कि भारत में ही नहीं दुनिया में जलवायु परिवर्तन एक गंभीर समस्या बनती जा रही है जिससे पर्यावरण, कृषि, मानव के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। सभी के व्यक्तिगत सहयोग और समर्थन से इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है। कार्यशाला में जंगला पंचायत की उप प्रधान सरला देवी, पंचायत सदस्य अमरनाथ, स्वास्थ्य विभाग से पुरुष स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संजय कुमार, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता लीला देवी, चंचल देवी, रीना देवी, सीएचओ मधु, अर्चना और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed