{"_id":"680f8d670d23f9d4a70dea06","slug":"working-in-the-field-of-women-empowerment-employment-health-education-is-priority-rahul-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-136195-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तिकरण,रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में काम करना प्राथमिकता : राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तिकरण,रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में काम करना प्राथमिकता : राहुल
Mon, 28 Apr 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त राहुल कुमार। डीपीआरओ
-2016 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल कुमार ने संभाला बिलासपुर डीसी का पदभार
-बोले, सरकार की हर योजना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी राहुल कुमार ने सोमवार को बिलासपुर जिले के उपायुक्त के पद का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं, जिसमें महिला सशक्तिकरण और पर्यटन के क्षेत्र में सुधार प्रमुख रूप से शामिल हैं।
राहुल कुमार ने महिला सशक्तिकरण को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समान अवसर और अधिकार मिलना चाहिए, ताकि वे समाज में अपनी भूमिका को मजबूती से निभा सकें। ऐसा नहीं है कि समाज में महिला सशक्तिकरण नहीं है, लेकिन हम उसमें और क्या सुधार ला सकते हैं, इस पर काम किया जाएगा। हम महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं पर काम करेंगे, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में समान रूप से अपनी भागीदारी बढ़ा सकें। बताया कि महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष रूप से रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा, ताकि वे आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो सकें। राहुल कुमार ने कहा कि जिले में पर्यटन के अपार संभावनाएं हैं, जिनका सही तरीके से विकास किया जा सकता है। हम पर्यटन को जिले की प्रमुख आर्थिक गतिविधियों में से एक बनाने का प्रयास करेंगे। इससे न केवल जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। कहा कि जिले में पर्यटन के विकास से स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा, और यह क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान बनाएगा।
उन्होंने कहा कि वे शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए नए इनोवेशन को लागू करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं और बेहतर हों। हम नई पहल और योजनाओं के माध्यम से इन क्षेत्रों में सुधार लाएंगे, ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
बताते चलें कि राहुल कुमार सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल में एसडीएम, हिम ऊर्जा में सीईओ, एडीसी कांगड़ा और लाहौल-स्पीति जिले में उपायुक्त के रूप में कार्य किया है। इन स्थानों पर रहते हुए उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था।