फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   206 athletes from 16 schools are showcasing their prowess in major games.

Bilaspur News: 16 स्कूलों के 206 खिलाड़ी मेजर गेम्स में दिखा रहे दमखम

Thu, 24 Sep 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
206 athletes from 16 schools are showcasing their prowess in major games.
हटवाड़ स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल के मैच में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
हटवाड़ स्कूल में अंडर-14 छात्रों की प्रतियोगिताओं का आगाज
विज्ञापन

बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग और हैंडबॉल में मुकाबले

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में बुधवार को अंडर-14 छात्रों की मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 206 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग और हैंडबॉल में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखा रहे हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि सेवानिवृत्त बीडी शर्मा और सुभाष कौशल ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्य सुभाष कौशल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन फुटबॉल के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में मेजबान हटवाड़ की टीम ने छकोह स्कूल की टीम को हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में घुमारवीं की टीम ने बिलासपुर को पराजित किया। वहीं, बॉक्सिंग के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में हटवाड़ के रोहित ने नाल्टी के पीयूष को हराया। 46 किलोग्राम भार वर्ग में हटवाड़ के राज ने नाल्टी के नीरज को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed