फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Workers and officials were busy restoring power supply till 11 pm.

Bilaspur News: रात 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे कर्मचारी, अधिकारी

Thu, 11 Apr 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Workers and officials were busy restoring power supply till 11 pm.
- लोगों के लिए बिजली आपूर्ति बहाल कर ही वापस लौटे कर्मचारी
विज्ञापन

-मुख्य लाइन पर गिरा बड़ा सफेदे का पेड़

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। विद्युत उपमंडल नम्होल के तहत विद्युत सब स्टेशन जुखाला में रात 11 बजे तक बिजली बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। लगातार पांच घंटे तक कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी सेवाएं देकर बिजली आपूर्ति बहाल की। स्थानीय लोगों ने इसके लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की सराहना की।

सब स्टेशन जुखाला और जबली के बीच 33 केवी एचटी लाइन पर बुधवार शाम करीब 6 बजे एक सफेदे का पेड़ अचानक मुख्य लाइन पर गिर गया। इस कारण इस नम्होल, जुखाला, दयोथ और छकोह अनुभागों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके तहत 9800 उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति होती है। जब इसकी सूचना बोर्ड को मिली तो सहायक अभियंता दिनेश कौंडल ने बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए। इसके बाद नम्होल और जुखाला के कनिष्ठ अभियंता और दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पेड़ को हटाने के लिए जेसीबी का प्रबंध किया गया। आनन-फानन स्थानीय स्तर पर मजदूरों का प्रबंध भी किया गया। रात के अंधेरे में पेड़ काटने के अलावा बिजली की तारों को जोड़ना बहुत ही कठिन कार्य था। कनिष्ठ अभियंता और कर्मचारी बिजली को बहाल करने के लिए डटे रहे। उन्होंने जेसीबी के ऊपर खड़े होकर तारों को जोड़ा। रात को 11 बजे बहाल करने के बाद ही वापस लौटे। बिजली आपूर्ति बहाल करना बहुत ही जोखिम भरा काम था। इसके लिए स्थानीय लोगों ने उनकी सराहना की। बता दें कि उपमंडल नम्होल में इस समय चार अनुभागों में कनिष्ठ अभियंता सहित 11 ही कर्मचारी तैनात हैं, जबकि 1970 के शेड्यूल के अनुसार एक दर्जन पद खाली हैं। अभी तक कर्मचारियों का 54 साल पुराना शेड्यूल चल रहा है। जबकि अब तो ट्रांसफार्मरों की संख्या में कई गुना बढ़ोत्तरी हो चुकी है। इस मौके पर सहायक अभियंता दिनेश कौंडल और बृजलाल ठाकुर मौजूद रहे। दिनेश कौंडल ने बताया की उपमंडल में कर्मचारियों की कमी के बारे में समय-समय पर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाता है। कर्मचारियों की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed