फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women's sports and cultural competitions will start from 10 in Jhanduta Vis

Bilaspur News: झंडूता विस में 10 से शुरू होंगी महिलाओं की खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

Mon, 05 Feb 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Women's sports and cultural competitions will start from 10 in Jhanduta Vis
- विधायक जीतराम कटवाल कर रहे अनूठी पहल शुरू
विज्ञापन

- ग्रामीण इलाकों की महिलाओं का आत्मविश्वास होगा मजबूत : कटवाल


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोच से प्रभावित होकर झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल एक अनूठी पहल करने जा रहे हैं।
विधायक की ओर से मंडल स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए झंडूता विधानसभा क्षेत्र में 5 जोन जेजवीं, तलाई, बरठीं, झंडूता और गेहड़वीं बनाए गए हैं। अहम बात यह है कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी भी पूरी तरह से महिलाओं के हाथ में होगी। इस आयोजन पर होने वाला खर्च विधायक जीतराम कटवाल वहन करेंगे। वह प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं झंडूता मंडल भाजपा अथवा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी से संपर्क कर सकती हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत 9 फरवरी को पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के जेजवीं जोन से होगी। 10 फरवरी को तलाई, 11 को बरठीं, 12 को झंडूता और 13 फरवरी को गेहड़वीं जोन की महिलाओं की प्रतियोगिता होगी। इनमें रस्साकशी, कुर्सी दौड़ और मटका फोड़ के साथ ही सांस्कृतिक स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लगभग 250 महिला मंडलों से करीब 4 हजार महिलाएं भाग लेंगी।
विज्ञापन

जीतराम कटवाल ने कहा कि महिलाओं के बगैर समाज की कल्पना तक नहीं की जा सकती। नारी शक्ति घर में चूल्हा-चौका संभालने से लेकर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं की झिझक दूर होने के साथ ही उनका आत्मविश्वास मजबूत हो सके। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने की राह पर आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। आत्मनिर्भर और सशक्त बनकर महिलाएं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता और भी अधिक बेहतर ढंग से सुनिश्चित कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed