फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women should take care of their health during pregnancy and delivery: Deep

महिलाएं गर्भावस्था, प्रसव के दौरान अपने स्वास्थ्य का रखें ध्यान : दीप

Mon, 14 Apr 2025 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Women should take care of their health during pregnancy and delivery: Deep
बिलासपुर के कोटलू ब्राह्मणा में राष्ट्रीय मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित शिविर में भाग लेनी
-चार्ट मेकिंग में रीता, भाषण प्रतियोगिता में पूजा रही अव्वल
विज्ञापन

-कोटलू ब्राह्मणा में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोटलू ब्राह्मणा में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन सोमवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान पुष्पा देवी और उप प्रधान विवेक संख्यान ने की।

इस दौरान महिलाओं की चार्ट मेकिंग, भाषण और पोषण पर सॉन्ग प्रतियोगिता कराई गई। चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में रीता देवी पहले, किरण कुमारी दूसरे और माया देवी तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में पूजा शर्मा पहले, शिल्पा ठाकुर दूसरे और अंबिका तीसरे स्थान पर रही। पोषण ग्रुप सॉन्ग स्पर्धा में सोमा पहले, शीला देवी दूसरे और पुष्पा तीसरे स्थान पर रहीं। स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने बताया कि इस साल की थीम मातृ स्वास्थ्य में समानता : किसी भी मां को पीछे ना छोड़ना है। उन्होंने बताया कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम मातृत्व मृत्यु को कम करने की कोशिश करें ताकि माताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने बताया कि देश में मातृत्व मृत्यु का सबसे बड़ा कारण प्रसव के दौरान अत्यधिक खून का बहाना होता है। कहीं न कहीं स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, ब्लड प्रेशर और समय पर उपचार नहीं मिल पाने की वजह से भी कई महिलाओं की मृत्यु हो जाती है। देश में अधिकतर महिला एनीमिक होती हैं, जो कि मृत्यु का बड़ा कारण देखा गया है। सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करता है कि सभी महिलाएं गर्भावस्था और प्रसव के दौरान अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। भारत सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 2016 में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान का शुभारंभ किया, जिसमें सभी गर्भवती महिलाओं की महीने की 9 तारीख को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी प्रकार की जांच होगी। उन्होंने महिलाओं को जेएसवाई योजना, जीएसएसके योजना, एनीमिया मुक्त अभियान सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रतिभा, सीएचओ पम्मी, आशा सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed