फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women should be told about their rights at the Sapta Shakti Sangam.

Bilaspur News: सप्त शक्ति संगम में महिलाओं को बताए उनके अधिकार

Sun, 18 Jan 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 18 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Women should be told about their rights at the Sapta Shakti Sangam.
सरस्वती विद्या मंदिर भटेड में महिला सशक्तीकरण को लेकर हुए कार्यक्रम में मौजूद महिला शक्ति। स्रो
सरस्वती विद्या मंदिर भटेड में हुआ महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम
विज्ञापन

.शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों पर हुई खुलकर चर्चा .
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भटेड के परिसर में महिला सशक्तीकरण को समर्पित सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम हुआ, जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सामाजिक चेतना को बढ़ावा देना और नारी शक्ति के योगदान को सम्मानित करना रहा।
मुख्यातिथि सेवानिवृत्त अध्यापिक एवं समाजसेविका अंजना गर्ग रहीं। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और उन्होंने शिक्षा, प्रशासन, राजनीति और समाज सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बनाई है। उन्होंने शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को महिला सशक्तीकरण की मूल कुंजी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फूलों चंदेल ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल घर की चहारदीवारी तक सीमित न रखकर उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अंकिता शर्मा रहीं। उन्होंने घरेलू हिंसा, शिक्षा का अधिकार, समान अवसर और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक करना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर समाज के एकल और संयुक्त परिवारों से आई महिलाओं को नारी शक्ति को सशक्त बनाने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
विज्ञापन

विशेष वक्ता के रूप में पूर्व बीडीसी अध्यक्ष अनिशा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए स्वयं आगे आना होगा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठानी होगी। पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि सुनीला शर्मा और निर्मला भी उपस्थित रहीं। विद्यालय की आचार्य दीदियों एवं नारी शक्ति के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। महिला मंडलों और छात्राओं ने समूह गान, नृत्य, भाषण और नाटक के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed