फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women keep the fast of Karva Chauth

महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, चांद देखकर किए पति का किया दीदार

Sun, 24 Oct 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Women keep the fast of Karva Chauth
बिलासपुर में चांद निकलने के बाद करवा चौथ पर्व पर व्रत रखने वाली सुहागिनें चांद और अपने पतियों की ? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। सोलह शृंगार से सजी महिलाएं और चांद के दीदार का इंतजार। जिले में करवाचौथ की शाम महिलाओं की शाम ऐसी ही बीती। सुबह से ही बारिश और तूफान ने सुहागिनों को चांद निकलने पर संशय बनाए रखा। सवा 8 बजे के बाद चांद दिखा। सुहागिनों ने छलनी से पहले चांद देखा फिर पति का दीदार किया।
विज्ञापन

बता दें कि महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ पर दिनभर निर्जल उपवास किया। रविवार को बाजार बंद रहे। लेकिन महिलाएं घरों में ही करवाचौथ की पूजा के सामान को एकत्रित करने में लगी रहीं। करवाचौथ का लेकर महिलाओं ने नए कपड़े, मेहंदी और करवाचौथ का सामान खरीदा था। शाम होने के बाद महिलाओं ने घर पर ही करवाचौथ की पूजा की। बिलासपुर शहर की सुहागिनें चांदपुर पुल पर चांद के दीदार के लिए पहुंचीं। करवाचौथ के दिन चांदपुर पुल सोलह शृंगार के साथ अपने पति के साथ आई सुहागिनों ने चांद को अर्घ्य देने के बाद पति को तिलक लगाकर आरती उतारी। पति ने भी पत्नी को विशेष उपहार दिए। वहीं घर पर महिलाओं ने विशेष पकवान बनाए गए।
विज्ञापन

आचार्य राजपाल उपमन्यु ने बताया कि इस करवाचौथ के व्रत पर पांच साल बाद विशेष योग बना है। इस बार करवाचौथ पर रोहिणी नक्षत्र और रविवार का संयोग बना है। यह संयोग पूरे पांच साल बाद आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed