फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women in Jukhala trained to become self-reliant through self-employment.

Bilaspur News: जुखाला में महिलाओं को स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनने का दिया प्रशिक्षण

Tue, 04 Aug 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Women in Jukhala trained to become self-reliant through self-employment.
ग्राम पंचायत जुखाला में आयोजित उद्यमिता विकास कार्यशाला में मौजूद महिलाएं व अधिकारी। स्रोत: डीप
तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम में 40 महिलाओं को लिया भाग
विज्ञापन

स्वरोजगार, नशामुक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण पर किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत जुखाला में मंगलवार को रैंप योजना के तहत तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) का शुभारंभ किया गया। पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यशाला में करीब 40 महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं, उद्यम स्थापना, उत्पाद निर्माण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर के सचिव अमित कुमार ने रेड क्रॉस की जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक सुरेश नड्डा ने नशा मुक्त परिवार एवं नशा मुक्त गांव विषय पर संबोधित करते हुए प्रतिभागियों को नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। सुशील पुंडीर ने वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण, सम्मान और देखभाल से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और उपस्थित महिलाओं को वृद्धजनों के सम्मान की शपथ दिलाई। निटकॉन लिमिटेड के आकाश पटियाल ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उद्यम स्थापित करने की प्रक्रिया और आत्मनिर्भर बनने के विभिन्न अवसरों पर भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत जुखाला के प्रधान हरी राम ने की। इस मौके पर पूर्व खंड विकास समिति सदस्य राम पाल, निभा देवी, पैरा लीगल वालंटियर सुनीता कुमारी, पंचायत के वार्ड सदस्य और अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed